श्रीगंगानगर : शादी का झांसा देकर सालों तक करता रहा किशोरी से दुष्कर्म, पाेक्साे एक्ट में मामला दर्ज

By: Ankur Mon, 15 Feb 2021 4:30:10

श्रीगंगानगर : शादी का झांसा देकर सालों तक करता रहा किशोरी से दुष्कर्म, पाेक्साे एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने पाेक्साे एक्ट के तहत एक युवक के खिलाफ साढ़े 17 साल की किशोरी की तहरीर पर मामला दर्ज किया हैं। युवक पर आरोप हैं कि शादी करने का झांसा देकर वह बीते साढ़े तीन साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा था। पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि आरोपी सचिन लिंबा पुत्र सुखराम लिंबा निवासी 10 केडी ने उसके साथ आखिरी बार नवंबर 2020 में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पाेक्साे एक्ट व आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इससे पहले आराेपी ने उसके साथ दाेस्ती के बहाने संपर्क बढ़ाए और शादी का झांसा देकर करीब साढ़े 3 साल तक दुष्कर्म किया। सचिन का रिश्ता कहीं और होने की जानकारी मिलने पर वह उसके घर गई जहां सचिन की मां ने गाली गलोच करते हुए दुबारा घर नहीं आने की चेतावनी दी। आरोप है कि सचिन लिंबा ने भी शादी करने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़े :

# अजमेर : दबिश देकर पुलिस ने किया दो सटोरियों को गिरफ्तार, बरामद किए 20630 रुपए

# जोधपुर : फांसी का फंदा लगाकर महिला ने ससुराल में की आत्महत्या

# अलवर : सड़क हादसे में हुई बाइक सवार दंपती की माैत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

# भरतपुर : कैलादेवी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हादसा, एक की मौत, 11 घायल

# बीकानेर : आज से लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज, 14 दिन बाद बन जाएगी फुल एंटीबॉडी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com